नर्सिंग के लिए कौन-कौन से कोर्स हैं?

अगर आप स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं, तो नर्सिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नर्सिंग में कई प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें पूरा करके आप अस्पतालों, क्लीनिक्स या स्वास्थ्य केंद्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

B.Sc नर्सिंग सबसे लोकप्रिय कोर्स में से एक है। इसमें प्रवेश के लिए आपको 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के साथ कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। यह 4 वर्षीय कोर्स है, जो आपको आधुनिक चिकित्सा प्रणाली, मरीज देखभाल और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करने की प्रशिक्षित करता है।

इसके अलावा, जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) भी एक अच्छा विकल्प है। यह लगभग 3.5 वर्ष का कोर्स होता है और इसके बाद आप नर्सिंग के क्षेत्र में काम कर सकती हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो कम समय में नौकरी शुरू करना चाहते हैं।

नर्सिंग के क्षेत्र में महिलाओ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय