दुनिया का पहला डॉक्टर: हिप्पोक्रेट्स

जब भी हम डॉक्टर्स की बात करते हैं, तो एक नाम इतिहास में सबसे आगे खड़ा नजर आता है – हिप्पोक्रेट्स. आमतौर पर इन्हीं को दुनिया का पहला डॉक्टर माना जाता है। 460 ईसा पूर्व यूनान के कोस नामक द्वीप पर जन्मे हिप्पोक्रेट्स ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मार्ग प्रशस्त किया।

उन्हें “चिकित्सा का जनक” कहा जाता है क्योंकि उन्होंने रोगों को दैवीय शाप या भूत-प्रेत का नतीजा न मानकर वैज्ञानिक कारणों से जोड़ा। उनका मानना था कि बीमारियों के अपने प्राकृतिक कारण होते हैं और उनका उपचार तर्क और निरीक्षण पर आधारित होना चाहिए।

हिप्पोक्रेट्स ने चिकित्सा को एक संगठित विज्ञान के रूप में विकसित किया। उनके नाम से जुड़ा हिप्पोक्रेटिक ओथ (Hippocratic Oath) आज भी डॉक्टरों के नैतिक दायित्व का प्रतीक है, जिसमें रहस्य की गोपनीयता, रोगी की भलाई और नुकसान न पहुंचाने के सिद्धांत शामिल हैं।

हालांकि उस समय चिकित्सा के क

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय