सिर की नस फटने से क्या होता है?
जब सिर के अंदर कोई नस फट जाती है, तो उसे डॉक्टर ब्रेन हैमरेज या सेरेब्रल हैमरेज कहते हैं। इस स्थिति में मस्तिष्क के आसपास की धमनियों से खून रिसने लगता है, जो आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है। यह खून मस्तिष्क के सेल्स को ऑक्सीजन और पोषण से वंचित कर देता है, जिसके कारण वे खराब होने लगते हैं या मर भी जाते हैं।
ऐसी स्थिति अक्सर अचानक आती है और इसके लक्छनों में तेज सिरदर्द, चक्कर आना, बोलने में तकलीफ, शरीर के एक हिस्से में सुन्नपन या कमजोरी शामिल हो सकते हैं। यह हेमरेज स्ट्रोक की श्रेणी में आता है, जो बहुत गंभीर होता है और तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है।
उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, धूम्रपान, मोटापा और तनाव जैसे कारक इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि बस सिरदर्द है, लेकिन अगर वह बहुत तेज और अचानक शुरू हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जा
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।