जानवरों के प्रति संवेदना: क्या बिल्ली मारने से पाप लगता है?

कई लोग मानते हैं कि बिल्ली को मारने से कोई बड़ा पाप होता है। लेकिन सच यह है कि पाप का खेल इतना सीधा नहीं है। धार्मिक रीति-रिवाजों में अक्सर ऐसे कामों को पाप बताया जाता है, जिसके बाद पंडित जी के पास जाकर शांति-पूजा करवानी पड़ती है — और जेब हल्की हो जाती है। क्या वाकई बिल्ली मारने से पाप लगता है, या यह सिर्फ एक सामाजिक डर है जो कुछ लोगों के फायदे के लिए बनाया गया है?

असली मुद्दा जानवरों के प्रति दया की कमी है। चाहे बिल्ली हो, कुत्ता, साँप, पक्षी या चूहा — हर जीवित प्राणी का दर्द महसूस करने की क्षमता होती है। एक संवेदनशील इंसान को किसी भी जानवर की मौत पर दुख होता है। वह दुख न तो जाति, न धर्म, न जानवर के आकार पर निर्भर करता है।

कार एक्सीडेंट में किसी पक्षी या साँप के मरने पर भी एक दयालु व्यक्ति का मन भारी हो जाता है। इसलिए बजाय इस बात को लेकर चिंता करने कि "क्या पाप लगेगा?", असली सवाल यह होना चाहिए क

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय