ब्रह्मचर्य में क्या खाएँ?
ब्रह्मचर्य की जीवनशैली में खानपान का विशेष महत्व होता है। यह न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, बल्कि मन को शांत और स्थिर भी रखता है। इसके लिए सबसे पहले प्याज़ और लहसून का त्याग कर देना चाहिए। ये दोनों खाद्य पदार्थ राजसिक गुण वाले माने जाते हैं और कामनाओं को उकसा सकते हैं।
मांस, मछली और अंडे जैसे मासाहार को भी पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। इसके स्थान पर फल, दूध, घी और हल्के पाचन वाले भोजन पर ध्यान देना चाहिए। फल शरीर को ऊर्जा देते हैं और दूध मन को शांति प्रदान करता है।
मसाले भी ब्रह्मचर्य में बहुत ध्यान रखने वाली चीज हैं। लाल मिर्च और तीखे मसालों से बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरत हो, तो थोड़ी हरी मिर्च ले सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसे भी छोड़ देना चाहिए।
इसके अलावा, तला-भुना, ज्यादा मसालेदार या भारी भोजन से दूर रहना चाहिए। ऐसे खाने से पेट भारी रहता है औ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।