टीकाकरण: शिशु के स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी

टीका क्यों लगाया जाता है? यह सवाल कई माता-पिता के मन में आता है। जवाब सरल है – शिशु को गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचाने के लिए। जब बच्चा जन्म लेता है, तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अभी पूरी तरह विकसित नहीं होती। इसलिए वह कई संक्रामक रोगों का शिकार हो सकता है। ऐसे में टीकाकरण उसकी सबसे अच्छी रक्षा प्रणाली बन जाता है।

वैक्सीनेशन के जरिए शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। बच्चे के लिए बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, डी.पी.टी, ओपीवी जैसे टीके बहुत जरूरी होते हैं। ये टीके नवजात को तपेदिक, पोलियो, हैजा, डिप्थीरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं।

हर बच्चे को समय पर टीका लगवाना उतना ही जरूरी है, जितना उसे पोषण या प्यार देना। मां के प्यार के बाद, टीकाकरण उसके स्वास्थ्य की पहली और सबसे मजबूत दीवार है। कई बार माता-पिता डरते हैं कि टीके से बच्चे को तकलीफ हो सकती है, लेकिन यह छोटी तकलीफ उसे जीव

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय