दही के स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी लैक्टोबैसिलस?

दही सिर्फ एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक उपहार है। इसके पीछे मुख्य कारण है – लैक्टोबैसिलस, एक ऐसा जीवाणु जो दूध को दही में बदलने में मदद करता है।

यह जीवाणु दण्ड (छड़) के आकार का होता है और प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर में भी पाया जाता है – खासकर आंतों और स्त्रियों की योनि में। यह लाभकारी बैक्टीरिया हमारे शरीर के भीतर संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जब दूध में लैक्टोबैसिलस मिलाया जाता है, तो यह दूध की लैक्टोज (चीनी) को लैक्टिक एसिड में बदल देता है। इसी प्रक्रिया से दूध जमकर दही बन जाता है। इसके साथ ही दही का स्वाद, गाढ़ापन और पाचन में मदद करने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

नियमित दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं कम होती हैं। कई बार डॉक्टर एंटीबायोटिक्स लेने के बाद भी दही या प्र

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय