क्या अंडा शाकाहारी है?
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी। इस दुविधा को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने विज्ञान के आधार पर इसका सटीक जवाब ढूंढने की कोशिश की है, जिसके मुताबिक अंडे को शाकाहारी श्रेणी में रखा जा सकता है।
इस बात को समझने के लिए हमें अंडे की बनावट को देखना होगा। आमतौर पर बाजार में मिलने वाले अधिकांश अंडे अनफर्टिलाइज्ड (Unfertilized) होते हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि उन अंडों में चूजे का विकास होने की कोई संभावना नहीं होती क्योंकि उनका संपर्क किसी नर मुर्गे से नहीं हुआ होता है।
अंडे की संरचना मुख्य रूप से दो भागों में बंटी होती है—एल्ब्यूमिन यानी सफेद हिस्सा जो मुख्य रूप से प्रोटीन से बना होता है, और पीला हिस्सा जिसे योक कहते हैं, जिसमें वसा और पोषक तत्व होते हैं। चूंकि इनमें जीव की उत्पत्ति की कोई संभावना नहीं होती, इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे मांस नहीं माना जाता है। हालांकि, खान-पान की व्यक्तिगत और सांस्कृतिक मान्यताओं के आधार पर लोग इसे अलग-अलग तरह से देखते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।