भारत से अमेरिका का हवाई किराया
भारत से अमेरिका यात्रा करने वाले लोगों के लिए हवाई टिकट का खर्च एक प्रमुख चिंता का विषय रहता है. पहले जहां भारत से अमेरिका के लिए इकोनॉमी क्लास का औसतन एक तरफा या सामान्य टिकट 50, हजार रुपये तक में मिल जाता था, वहीं अब यह किराया काफी हद तक बढ़कर 1.50 लाख रुपये या उससे भी अधिक हो चुका है.
हवाई किराये में इस भारी उछाल के पीछे कई मुख्य कारण हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की बढ़ती कीमतें, एयरलाइंस की मांग और आपूर्ति में अंतर, और अलग-अलग रूटों पर सीमित उड़ानों की उपलब्धता इसके प्रमुख कारण हैं. इसके अलावा, यात्रा के सीजन यानी छुट्टियों और त्योहारों के दौरान टिकटों की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है, जिससे कीमतें आसमान छूने लगती हैं.
यदि आप अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं, तो सही समय पर बुकिंग करके थोड़े पैसे बचाए जा सकते हैं. यात्रा की तारीख से 2 से 3 महीने पहले टिकट बुक करना फायदेमंद साबित होता है. इसके साथ ही, सीधी उड़ानों के बजाय कनेक्टिंग फ्लाइट चुनना और ट्रैवल डेट्स में थोड़ा लचीलापन रखना भी किराए को नियंत्रित करने में मदद करता है.
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।