आंखों की गंदगी और धूल-मिट्टी साफ करने के आसान तरीके
कंप्यूटर, फोन और बाहर उड़ने वाले प्रदूषण की वजह से आंखों में धूल-मिट्टी और गंदगी जमा होना आम बात है। इससे आंखों में थकान और भारीपन महसूस होने लगता है। आंखों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत असरदार होते हैं।
ठंडे पानी का इस्तेमाल: आंखों की सफाई का सबसे आसान तरीका है ठंडा पानी। दिनभर में थोड़ी-थोड़ी देर पर आंखों को ठंडे पानी से धोना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आंखों में जमा धूल-मिट्टी आसानी से बाहर निकल जाती है और आंखों को तुरंत ठंडक मिलती है।
आंखों पर पानी के छींटे मारें: आप चाहें तो दिन में कई बार साफ और ठंडे पानी के सीधे छींटे अपनी खुली आंखों पर मार सकते हैं। इसके अलावा, एक साफ रूई (कॉटन) को ठंडे पानी में डुबोकर उससे धीरे-धीरे आंखें साफ कर सकते हैं। यह तरीका आंखों की जलन और थकान को दूर करने में भी मदद करता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।