आलू का इतिहास: एक दूर की धरती से भारत की थाली तक
आलू, आज हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा है। पर क्या आप जानते हैं कि यह भारत में पैदा नहीं हुआ? आलू का जन्मस्थान दक्षिण अमेरिका की एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित टिटिकाका झील के आसपास का क्षेत्र है। यह वो जगह है जहां समुद्र तल से करीब 3,800 मीटर की ऊंचाई पर आलू की खेती की शुरुआत हुई थी।
यह सब प्राचीन समय में हुआ, जब इनके पूर्वज वहां के मूल निवासियों द्वारा खाए जाते थे। पुर्तगाली और स्पेनिश यात्रियों ने 16वीं शताब्दी के आसपास इसे यूरोप लाकर फैलाने में मदद की।
भारत में आलू की एंट्री बाद में हुई। 18वीं शताब्दी के अंत में, भारत के गवर्नर जनरल वारेन हिस्टिंग्स ने आलू की खेती को बढ़ावा देने का फैसला किया। 1772 से 1785 के बीच उनके कार्यकाल में, आलू भारतीय खेतों में धीरे-धीरे फैलने लगा।
आज आलू की सब्जी हो या आलू पराठा, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। लेकिन यह याद रखना जर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।