भारत के सबसे महान खिलाड़ी: सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर को भारत के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है, और उनके उपलब्धियों पर गौर करें, तो यह बात बिल्कुल सच लगती है। वह क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलते हुए 76 बार यह सम्मान अपने नाम किया। इनमें से 14 बार उन्हें टेस्ट मैच और 62 बार वनडे मैचों में यह पुरस्कार मिला।
सचिन के नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े कीर्तिमानों में से एक है—34,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन और 100 शतक। यह आँकड़ा आज तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं छुआ। उनकी लगातार उपलब्धियाँ, लंबे समय तक क्रिकेट में बने रहना और दुनिया भर में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका अद्वितीय है।
सचिन ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने। उनके नाम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।