भारत में कृषि भूमि स्वामित्व के नियम
भारत में खेती की ज़मीन खरीदने और उसे अपने पास रखने के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में ज़मीन की सीमा और उसके स्वामित्व से जुड़े कानून अलग-अलग हैं। सामान्य तौर पर, नियमों के तहत एक व्यक्ति अधिकतम 59.95 एकड़ तक ज़मीन खरीद सकता है। हालांकि, यह सीमा कई तरह के कारकों पर निर्भर करती है।
उदाहरण के लिए, केरल जैसे राज्यों में किसी भी व्यक्ति को किसी भी उद्देश्य के लिए कृषि भूमि खरीदने की अनुमति है। लेकिन वहां भी आप कितनी ज़मीन खरीद सकते हैं, यह व्यक्ति और उसके परिवार के आकार पर निर्भर करता है। परिवार में सदस्यों की संख्या के हिसाब से ही ज़मीन की अधिकतम सीमा तय की जाती है।
देश के अन्य राज्यों में भी भूमि सुधार अधिनियम के तहत 'लैंड सीलिंग एक्ट' लागू है। इसका मुख्य उद्देश्य ज़मीन के असमान वितरण को रोकना और छोटे किसानों के हितों की रक्षा करना है। इसलिए यदि आप कृषि भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो संबंधित राज्य के राजस्व विभाग के नियमों की सही जानकारी होना बहुत ज़रूरी है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।