चीन की सीमाएं और पड़ोसी देश

चीन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल बहुत विशाल है। इस देश की एक खूबी यह है कि इसका ज्यादातर हिस्सा जमीन से घिरा हुआ है और इसकी तटरेखा काफी छोटी है। क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण चीन दुनिया में सबसे ज्यादा देशों के साथ अपनी जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों में प्रमुख स्थान रखता है।

चीन कुल 14 देशों के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इन पड़ोसी देशों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, रूस, भूटान, म्यांमार, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उत्तर कोरिया, मंगोलिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं। एशिया महाद्वीप के बीचों-बीच स्थित होने के कारण चीन की भौगोलिक स्थिति कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय