क्या देवी लक्ष्मी की संतानें थीं? जानें पौराणिक तथ्य

सनातन धर्म में देवी लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है। वे माता पार्वती और सरस्वती के साथ त्रिदेवी का हिस्सा हैं। देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। अक्सर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि क्या माता लक्ष्मी की कोई संतान थी? पौराणिक ग्रंथों और वेदों के अनुसार, देवी लक्ष्मी के पुत्रों का वर्णन मिलता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु के पुत्रों में सबसे प्रमुख नाम कामदेव का आता है, जिन्हें प्रेम और आकर्षण का देवता माना जाता है। इसके अलावा, वायु पुराण में देवी लक्ष्मी के दो और पुत्रों का उल्लेख मिलता है, जिनके नाम बाला और उत्साह हैं। ये दोनों जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं।

वहीं अगर वेदों की बात करें, तो ऋग्वेद के अनुसार देवी लक्ष्मी के 18 पुत्र माने गए हैं। इनमें कर्दम और चिक्लीत को मुख्य माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इन सभी पुत्रों के नामों का जाप करना बेहद शुभ और फलदायी बताया गया है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी के साथ-साथ उनके इन पुत्रों का स्मरण करने से घर में सुख, शांति और कभी न खत्म होने वाली समृद्धि का वास होता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय