क्या यीशु भारt आए थे?
ईसा मसीह के जीवन के बारे में अभी भी कई रहस्य बने हुए हैं। बाइबिल में उनके जन्म और अंतिम तीन वर्षों के बारे में तो बहुत कुछ लिखा है, लेकिन 13 से 30 वर्ष की उम्र के बीच के समय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। यही अज्ञात अवधि कई सवाल खड़े करती है।
कुछ इतिहासकार और आध्यात्मिक विचारकों का मानना है कि इन गुमनाम सालों में यीशु भारत आए थे। यह विचार नए नहीं हैं। ओशो रजनीश ने भी एक समय कहा था कि यीशु ने अपने गुमनाम वर्षों में भारत की यात्रा की और यहां के आध्यात्मिक ज्ञान से प्रभावित हुए।
क्या सच में यीशु भारत आए? इसके सीधे ऐतिहासिक प्रमाण तो नहीं हैं, लेकिन यह विचार काफी समय से चर्चा में है। कुछ लेखकों का कहना है कि वे हिमालय के क्षेत्रों, विशेषकर लद्दाख में रहे होंगे, जहां ईसाई परंपरा से जुड़े कुछ मठ आज भी मौजूद हैं।
भारत की आध्यात्मिक जमीन पर पाइथागोरस से लेकर यीशु तक कई विदेशी ऋषि-मुनियों के आने की कहानियां है
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।