नेपाल: वह पड़ोसी देश जो कभी गुलाम नहीं रहा
भारत के पड़ोसियों में से एक देश ऐसा भी है जो इतिहास में कभी किसी विदेशी ताकत का गुलाम नहीं बना। वह देश है नेपाल। जबकि भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और कई अन्य देशों पर कभी न कभी अंग्रेजों या अन्य औपनिवेशिक शक्तियों का शासन रहा, नेपाल ने अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखा।
यह बात अक्सर लोग नहीं जानते, लेकिन नेपाल दक्षिण एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने कभी किसी विदेशी शासन के तहत गुलामी नहीं झेली। ब्रिटिश शासन के उत्कर्ष के दौरान भी, नेपाल एक स्वतंत्र राज्य के रूप में बना रहा। हालांकि, 1814-16 के अंग्रेज-नेपाल युद्ध (गोरखा युद्ध) के बाद सुगौली संधि हुई, जिसमें कुछ क्षेत्र अंग्रेजों को देने पड़े, लेकिन नेपाल की संप्रभुता बरकरार रही।
नेपाल की स्वतंत्रता के पीछे उसकी दुर्गम भूगोल, मजबूत सैन्य परंपरा और राजनीतिक चतुराई कारण रही। गोरखा सैनिकों की वीरता ने भी विदेशी आक्रांताओं को रोके रखने म
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।