घर पर ही बनाएं शुद्ध नारियल का तेल – आसान विधि

नारियल का तेल सेहत और खासकर बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बाजार में मिलने वाले तेल में अक्सर मिलावट या रासायनिक प्रक्रियाएं शामिल होती हैं, लेकिन घर पर ताजे नारियल से बना तेल 100% प्राकृतिक और सुरक्षित होता है।

तेल बनाने की विधि काफी सरल है। सबसे पहले एक ताजे नारियल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। जितना ताजा नारियल होगा, उतना ही अधिक और गुणवत्तापूर्ण तेल प्राप्त होगा। इन टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालें और इसमें लगभग 300 से 400 एमएल पानी डाल दें। अब इसे अच्छी तरह पीस लें, ताकि एक महीन पेस्ट तैयार हो जाए।

अब इस पेस्ट को एक साफ कपड़े में डालकर निचोड़ें। निचोड़ने से निकलने वाला दूध एक बर्तन में इकट्ठा करें। इस दूध को कड़ाही में डालकर हल्की आंच पर पकाएं। धीरे-धीरे पानी उड़ने लगेगा और तेल अलग होकर ऊपर आ जाएगा। इसे ठंडा होने दें और फिर सावधानी से छानकर एक साफ बोतल म

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय