खाली पेट चाय पीना क्यों सही नहीं है?

भारत में सुबह उठते ही एक कप गरमा-गरम चाय पीना ज़्यादातर लोगों की आदत का हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर चाय पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए

रात में 8-9 घंटे की नींद के बाद हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से हल्का डिहाइड्रेटेड (निर्जलित) होता है, क्योंकि इस दौरान शरीर में भोजन और पानी की बिल्कुल मात्रा नहीं होती। ऐसे में अगर आप उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन शरीर में निर्जलीकरण (Dehydration) की समस्या को और बढ़ा सकता है। इसके अलावा, खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, पेट में जलन और पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

चाय का आनंद लेने का सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे कभी भी खाली पेट न लें। सुबह चाय पीने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं या फिर चाय के साथ हल्के बिस्किट या मेवे (Drynuts) ज़रूर खाएं। इससे आपका पेट भी सुरक्षित रहेगा और आपको चाय की ताज़गी भी पूरी तरह मिलेगी।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय