चाय का इतिहास और उसकी शुरुआत

चाय आज दुनिया भर में सबसे ज्यादा पिए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कहां से हुई थी? इतिहास और लोक कथाओं के अनुसार, चाय का इतिहास बहुत पुराना और दिलचस्प है।

एक प्रचलित कथा के मुताबिक, छठवीं शताब्दी में चीन के हुनान प्रांत में एक महत्वपूर्ण घटना घटी। उस दौरान भारतीय बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म बिना सोए लंबे समय तक ध्यान साधना किया करते थे। अपनी साधना के दौरान लगातार जागे रहने के लिए वे एक विशेष पौधे की पत्तियों को चबाया करते थे।

समय के साथ यही विशेष पौधा चाय के पौधे के रूप में पूरी दुनिया में पहचाना गया। इस तरह से धीरे-धीरे चाय न केवल भिक्षुओं की दिनचर्या का हिस्सा बनी, बल्कि आगे चलकर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग और खास पहचान बना ली।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय