चावल से बनाएं घरगथुत फेस मास्क

चावल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। खासकर चावल का आटा त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। अगर आप एक प्राकृतिक और सिंपल फेस पैक की तलाश में हैं, तो यह घरेलू नुस्खा आजमाएं।

एक कटोरी में 1 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें मैश किया हुआ आधा कच्चा आलू मिलाएं। कच्चा आलू त्वचा को रोशन बनाता है और डार्क स्पॉट्स पर असरदार होता है। अब इसमें आधा चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल डाल दें। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और गुलाब जल जलन से राहत देता है।

इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और चेहरे पर स्क्रब की तरह हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से त्वचा काफी सुधरती है।

यह नैचुरल ट्रीटमेंट रसायन रहित है और सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। कोमल त्वचा और तेज चमक के लिए आज ही इसे आजमाएं

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय