चिकनपॉक्स में खुजली से कैसे बचें?

चिकनपॉक्स होने पर सबसे ज्यादा परेशानी खुजली से होती है। खासकर बच्चों के लिए यह बहुत तकलीफदेह हो सकता है। लेकिन कुछ साधारण उपायों से इससे राहत पाई जा सकती है।

हाथों में मोजे पहनकर सोएं

रात में सोते समय अक्सर अनजाने में खुजली कर दानों पर खरोंच लग जाती है, जिससे संक्रमण या दाग-धब्बे हो सकते हैं। इससे बचने के लिए छोटे बच्चों समेत सभी को हाथ में मोजे पहनकर सोना चाहिए।

नीम के पत्तों से स्नान करें

नीम चिकनपॉक्स की खुजली को शांत करने में बहुत मददगार होती है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ नीम के पत्ते उबालकर छान लें और उस पानी से नहाएं। इससे न सिर्फ खुजली कम होती है, बल्कि त्वचा को साफ रखने में भी मदद मिलती है।

कई बार दवाओं के अलावा प्राकृतिक उपाय भी काफी असरदार साबित होते हैं। नीम के अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखना और आराम करना भी ठीक होने में मदद करता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय