दिमाग को तेज और स्वस्थ रखने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ फायदेमंद?

दिमाग स्वस्थ रखने के लिए सही आहार का बहुत महत्व है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में याद्दाश्त और एकाग्रता कम होने की समस्या आम हो गई है। ऐसे में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी है जो दिमाग के कामकाज को बेहतर बनाएं।

अखरोट, मूंगफली और पेकान जैसे नट्स विशेष रूप से फायदेमंद साबित हुए हैं। विशेष रूप से अखरोट को दिमाग के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसका आकार भी दिमाग जैसा लगता है और पोषण के मामले में भी यह दिमाग के लिए बेहद उपयोगी है।

जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से अखरोट खाने वाले लोगों में बेहतर याद्दाश्त और मानसिक स्पष्टता देखी गई। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो दिमागी कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्मृति समस्या को दूर रखने में मदद करते हैं

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय