दुनिया का पहला सुपर पावर देश कौन है?

अमेरिका आज भी दुनिया का सबसे बड़ा सुपर पावर माना जाता है। चाहे सैन्य ताकत हो, आर्थिक प्रभाव हो या तकनीकी उन्नति, अमेरिका हर मोर्चे पर आगे है। वर्ष 2022 में अमेरिका ने अपनी रक्षा के लिए लगभग 700 बिलियन डॉलर (लगभग 5.25 लाख करोड़ रुपये) का बजट आवंटित किया था। यह राशि अकेले इतनी है कि कई देशों की कुल अर्थव्यवस्था इसके आगे पिछड़ जाती है।

अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे ताकतवर मानी जाती है। इसके पास ऐसी तकनीक, हथियार प्रणाली और सैन्य उपकरण हैं, जो अन्य देशों के लिए अभी सपना ही है। अमेरिका के पास दुनिया भर में सैन्य अड्डे हैं, जो उसकी वैश्विक उपस्थिति को दर्शाते हैं।

लेकिन सुपर पावर बनना सिर्फ सेना पर निर्भर नहीं है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था, नवाचार, शिक्षा और सॉफ्ट पावर भी दुनिया में आगे है। हॉलीवुड, टेक कंपनियां जैसे एप्पल और गूगल, और अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर इसका प्रभाव गहरा है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय