दुनिया का सबसे ज्यादा सोने वाला जानवर कौन है?
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सोता है? जवाब है – कोआला! इस छोटे-से जानवर को देखकर लगता है कि वह हमेशा सो ही रहा है। और सच भी यही है। कोआला रोजाना लगभग 18 घंटे तक सोता है। इसकी वजह उसका आहार है। कोआला यूकेलिप्टस की पत्तियों पर जीवन बिताता है, जो पौष्टिक नहीं होतीं और बहुत कम ऊर्जा देती हैं। इसलिए ऊर्जा बचाने के लिए कोआला इतने लंबे समय तक सोता है।
लेकिन कोआला अकेला नहीं है। दुनिया में कई जानवर हैं जो लंबे समय तक नींद में रहते हैं। उदाहरण के लिए, अजगर और टाइगर रोजाना लगभग 16 से 18 घंटे सोते हैं। शिकार के बाद उन्हें भोजन पचाने में बहुत समय लगता है, इसलिए नींद जरूरी हो जाती है।
गिलहरी लगभग 15 घंटे, शेर 13.5 घंटे, और बिल्ली या चूहा लगभग 12.6 घंटे सोते हैं। खरगोश भी रोज 11 से ज्यादा घंटे आराम करता है। ये आंकड़े दिमाग में आ जाएं तो लगता है – हम इंसान
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।