दुल्हन क्यों पहनती है लाल लहंगा?
शादी के दिन दुल्हन का लाल लहंगा पहनना भारतीय संस्कृति में एक गहरी परंपरा है। इस पीछे सिर्फ सुंदरता का नहीं, बल्कि कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं छिपी हैं। ज्योतिष के अनुसार लाल रंग अत्यंत शुभ माना जाता है। यह शक्ति, प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है। शादी जैसे पवित्र संस्कार में नववधू का लाल लहंगा पहनना सौभाग्य, आशीर्वाद और नए सफर की शुरुआत का संकेत देता है।
हिंदू रिवाजों में लाल, पीले और गुलाबी रंग खास महत्व रखते हैं। इन्हें त्योहारों और विवाहों में पहनना शुभ माना जाता है। लेकिन लाल रंग को सबसे ऊपर रखा गया है। कई लोगों का मानना है कि यह बुरी नजर से बचाता है और नई जोड़ी के जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
इसके अलावा, लाल रंग को उत्साह और जीवंतता की निशानी भी माना जाता है। दुल्हन जब लाल लहंगे में नारीत्व की अवतारिका बनकर सामने आती है, तो यह न केवल परंपरा का प्रतीक होता है, बल्कि एक भावन
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।