क्या दूध पीने से मुहांसे आते हैं?
कई लोगों को यह बात आश्चर्यचकित कर सकती है, लेकिन हाल के शोधों से पता चला है कि नियमित रूप से गाय का दूध पीने से मुहांसों (पिंपल्स) की समस्या बढ़ सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, दूध और अन्य डेयरी उत्पाद शरीर में हार्मोनल बदलाव कर सकते है, जो मुहांसों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
विशेष रूप से, गाय के दूध में कुछ प्राकृतिक हार्मोन होते हैं जो किशोरावस्था में मुहांसे पैदा करने वाले हार्मोन्स को उत्तेजित कर सकते हैं। इसके अलावा, दूध पीने से इंसुलिन के स्तर में उछाल भी आता है, जो त्वचा में तेल ग्रंथियों को उत्तेजित कर सकता है और मुहांसे का कारण बन सकता है।
अगर आपको त्वचा की समस्या है या नियमित रूप से मुहांसे आते हैं, तो गाय के दूध के सेवन पर ध्यान देना चाहिए। कई लोगों ने दूध की जगह बादाम दूध, चावल का दूध या नारियल का दूध लेने से त्वचा में सुधार महसूस किया है।
हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर किसी को दू
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।