नमक के पानी से नहाने के फायदे
कई बार त्वचा पर खाज-खुजली, छोटे दाने या इंफेक्शन होने लगते हैं, खासकर गर्मियों में। ऐसे में आपके घर के रसोईघर में पड़ा नमक आपका बहुत बड़ा सहारा बन सकता है। अगर आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर नहाएं, तो इससे त्वचा के कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
नमक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। यह झड़ने वाली त्वचा, छोटे-छोटे दाने और खुजली में आराम देता है। कई लोगों को रोज नहाने के पानी में दो चम्मच नमक मिलाने से मुंहासों पर भी अंकुश लगता है।
समुद्र तट पर रहने वाले लोग अक्सर त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए समुद्री पानी का उपयोग करते हैं। इसका मुख्य कारण समुद्र के पानी में उपस्थित नमक ही है। घर पर भी आप इसका असर देख सकते हैं। बस ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो, और नमक पूरी तरह घुल जाए।
ध्यान दें: अगर त्वचा पर खुले घाव या जलन ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।