नए जिले कैसे बनते हैं? जानिए किसके हाथ में है यह ताकत
क्या आपने कभी सोचा है कि एक नया जिला कौन बनाता है? भारत में समय के साथ कई नए जिलों का गठन हुआ है। 1956 में देश में केवल 350 जिले थे, लेकिन आज यह संख्या 750 से भी अधिक है। इनमें से कई नए जिले पिछले कुछ दशकों में बनाए गए।
नया जिला बनाने की ताकत सीधे तौर पर राज्य सरकार के हाथ में होती है।हालांकि केंद्र सरकार की सलाह या दबाव हो सकता है, लेकिन अंतिम फैसला राज्य का ही होता है। एक नया जिला बनाने या मौजूदा जिले की सीमाएं बदलने के लिए राज्य सरकार दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकती है। पहला है – कार्यकारी आदेश, जहां मुख्यमंत्री की कैबिनेट तुरंत फैसला ले सकती है। दूसरा है – विधानसभा में प्रस्ताव पारित करना, जहां फैसले को विधायी मंजूरी मिलती है।
अक्सर छोटे जिले बनाने का मकसद प्रशासनिक सुविधा होता है। जैसे-जैसे आबादी बढ़ी, दूर-दराज के इलाकों में न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।