नवजात शिशु को धूप से बचाने और सुरक्षित रखने के उपाय

नवजात शिशु की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होती है, इसलिए बदलते मौसम में उनका खास ख्याल रखना जरूरी है। खासकर गर्मी के दिनों में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी शिशुओं को जल्दी बीमार कर सकती है। गर्मियों में शिशु को हमेशा सूती और ढीले कपड़े पहनाएं। सूती कपड़े हवादार होते हैं, जिससे बच्चे की त्वचा आसानी से सांस ले पाती है। इससे शिशु का शरीर ठंडा रहता है और उन्हें हीट रैशेज (घमौरियां) या त्वचा की अन्य समस्याओं का खतरा नहीं रहता।

तेज धूप के समय, खासकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच, शिशु को घर से बाहर निकालने से बचना चाहिए। इस दौरान सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणें सबसे तेज होती हैं, जो नवजात की कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यदि किसी जरूरी काम या डॉक्टर के पास जाने के लिए बाहर जाना भी पड़ रहा है, तो शिशु को धूप के सीधे संपर्क में आने से बचाएं

बाहर जाते समय शिशु को हमेशा सिर पर एक सूती कैप (टोपी) पहनाकर रखें, जिससे उनका चेहरा और सिर धूप से सुरक्षित रहे। इसके अलावा, उन्हें सीधे छांव में रखने की कोशिश करें। शिशु के शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए उन्हें नियमित रूप से स्तनपान कराते रहें। नवजात शिशुओं को विटामिन डी के लिए हल्की धूप की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए केवल सुबह की गुनगुनी और हल्की धूप ही सबसे सही मानी जाती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय