नींद वजन घटाने में कैसे मदद करती है?
अक्सर लोग वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस करते है, लेकिन एक जरूरी चीज जिसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, वो है – अच्छी नींद. कम नींद वजन बढ़ने का एक छिपा कारण हो सकता है।
जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो शरीर में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि नींद की कमी वाले लोग पूरे दिन ज्यादा भूख महसूस करते हैं और अधिक कैलोरी लेते हैं। यही कारण है कि रात में जागने वाले लोग अक्सर बिस्किट, चॉकलेट या जंक फूड की ओर आकर्षित हो जाते हैं।
नींद वजन घटाने में तीन तरीकों से मदद कर सकती है: पहला, यह भूख कम करती है। दूसरा, यह थकान कम करके एक्टिव रहने में मदद करती है। तीसरा, यह उचित निर्णय लेने में सहायता करती है — जैसे कि फास्ट फूड के बजाय हेल्दी खाने का चुनाव करना।
वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद न सिर्फ ऊर्जा बढ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।