नेपाल में पेट्रोल सस्ता क्यों है?

आज के समय में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू गई हैं। कई राज्यों में पेट्रोल के दाम सौ रुपये प्रति लीटर को पार कर चुके हैं। इस बढ़ती कीमत के बीच नेपाल में ईंधन की कीमतें भारत से काफी कम हैं। यही कारण है कि भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोल और डीजल की तस्करी भी शुरू हो गई है। कई लोग सीमा पार कर नेपाल से सस्ता पेट्रोल खरीद रहे हैं।

असल में, नेपाल में पेट्रोल सस्ता होने की वजह वहां की सरकार द्वारा लगाए गए कम टैक्स और ईंधन पर सब्सिडी है। वहीं, भारत में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों पेट्रोल पर भारी टैक्स लगाती हैं। इसी वजह से भारत में पेट्रोल इतना महंगा हो गया है।

केंद्र सरकार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहरा रही है, लेकिन जनता को तो आज की महंगाई से परेशानी है। नतीजा यह है कि लोग सीमा पार जाकर पेट्रोल खरीद रहे हैं, जो न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि खतरनाक भी।

नेपाल में सस्ता पेट्रोल भारतीय नी

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय