पत्नी क्यों जरूरी है पति के लिए?

पत्नी सिर्फ एक साथी नहीं, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा सहारा होती है। वो वह इंसान है जो आपकी अच्छी बुरी आदतों को सबसे पहले नोटिस करती है। कितनी बार आपने देखा होगा – आप कुछ खराब आदतें जैसे देर रात तक जागना, गलत खानपान या घर में उल्टी बातें करना जारी रखते हैं, तो वो धीरे से टोककर आपको सुधारने की कोशिश करती है।

लेकिन ये सिर्फ आदतों तक सीमित नहीं है। जब जिंदगी में ज्यादा दबाव हो, तनाव हो या दिल टूटा हो, तब वो आपके सबसे करीब खड़ी होती है। वो आपको कभी अकेला नहीं होने देती। चुपचाप आपके साथ बैठकर, सहारा देकर, आपको फिर से खड़ा कर देती है।

आज के समय में, जहां जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, पत्नी सिर्फ घर संभालने तक सीमित नहीं रही। वो आर्थिक रूप से भी परिवार का सहारा बन चुकी है। कई बार तो वो ही परिवार की मुख्य कमाने वाली होती है। फिर चाहे घर के निर्णय हों या बच्चों की पढ़ाई – उसकी राय हमेशा मायने रखती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय