पीरियड्स में चाय पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
पीरियड्स के दिनों में अक्सर महिलाओं को थकान महसूस होती है, जिससे राहत पाने के लिए कई लोग तुरंत एक कप चाय का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी परेशानी को और बढ़ा सकती है?
चाय में कैफीन की मात्रा पाई जाती है, जो पीरियड्स के दौरान आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। एक कप चाय में लगभग 26.1 मिलीग्राम कैफीन होता है। यह तत्व आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के साथ-साथ हार्ट रेट को भी तेज कर देता है, जिससे आपको असहजता और बैचेनी महसूस हो सकती है।
इसके अलावा, कैफीन के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन भी बढ़ सकती है। यह ब्लीडिंग के प्रवाह को प्रभावित करने के साथ-साथ मानसिक तनाव और एंग्जायटी यानी चिंता को भी बढ़ाता है। इसलिए इन दिनों कैफीन वाली चीजों से दूरी बनाना ही बेहतर होता है।
चाय की जगह आप हर्बल टी, गर्म पानी या नींबू पानी जैसे हेल्दी विकल्पों को चुन सकती हैं, जो शरीर को सुकून देते हैं और आपको तरोताजा रखते हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।