पीरियड्स के दौरान किन चीजों से बचें?

पीरियड्स के दौरान महिलाओं का शरीर संवेदनशील हो जाता है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना ज़रूरी होता है। कई बार हम अनजाने में ऐसी चीज़ें खा लेते हैं जो दर्द या पेट में ऐंठन को बढ़ा सकती हैं।

उदाहरण के लिए, खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी या नींबू खाने से बचना चाहिए। ये न सिर्फ पेट में जलन पैदा कर सकते हैं, बल्कि मासिक धर्म के प्रवाह को भी प्रभावित कर सकते हैं। कई महिलाएं इन्हें खाने के बाद अधिक दर्द महसूस करती हैं।

इसके अलावा, ठंडी चीजें जैसे दही, छाछ, रायता या आइसक्रीम भी इस दौरान नुकसानदायक हो सकती हैं। पारंपरिक ज्ञान कहता है कि इनके सेवन से पेट में ऐंठन बढ़ सकती है या ब्लीडिंग कम हो सकती है।

एक और बड़ी बात—मीठा खाने की ललक। पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को अक्सर ज्यादा मीठा खाने की इच्छा होती है। लेकिन अधिक चीनी या मिठाई खाने से मूड स्विंग

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय