Free Fire में सबसे हाईएस्ट लेवल वाली आईडी
गेमिंग की दुनिया में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने गेम में बेहतरीन प्रदर्शन करे और एक ऊंचा मुकाम हासिल करे। अगर बात करें पॉपुलर बैटल रॉयल गेम फ्री फायर (Free Fire) की, तो इस समय पूरी दुनिया में सबसे हाईएस्ट लेवल वाली आईडी Level 98 है।
यह शानदार रिकॉर्ड एक महिला खिलाड़ी के नाम है। इनकी गेमिंग आईडी का नाम BH @WAMF_ है और इनकी यूआईडी (UID) 170391847 है। फ्री फायर के इतिहास में यह दुनिया की सबसे ज्यादा लेवल हासिल करने वाली खिलाड़ी हैं और ग्लोबल रैंकिंग में इनका लेवल 98 पर है, जो इन्हें वर्तमान में नंबर 1 स्थान पर रखता है।
फ्री फायर में इतने बड़े लेवल तक पहुंचना कोई आम बात नहीं है। इसके लिए लगातार कई सालों तक घंटों गेम खेलना, सही रणनीति बनाना और हर मैच में बेहतरीन अनुभव प्राप्त करना जरूरी होता है। इतने उच्च स्तर पर पहुंचना यह दिखाता है कि इस खिलाड़ी का गेम के प्रति कितना समर्पण और जुनून है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।