भारत का सबसे बड़ा निर्यात

वैश्विक व्यापार की दुनिया में भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत दुनिया के कई देशों को विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का निर्यात करता है, जिसमें कृषि उत्पादों से लेकर उच्च तकनीकी उत्पाद तक शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, भारत का नंबर एक निर्यात रििफाइंड पेट्रोलियम (Refined Petroleum) है। भारत कच्चे तेल का आयात करके उसे अपनी आधुनिक रिफाइनरीज में प्रोसेस करता है और फिर तैयार पेट्रोल-डीजल व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को दुनिया भर के देशों में बेचता है। यह भारत की विदेशी कमाई का एक बहुत बड़ा जरिया है।

इसके अलावा, भारत से निर्यात होने वाली अन्य प्रमुख वस्तुओं में ज्वेलरी (आभूषण), फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयां) और चावल शामिल हैं। भारतीय दवा उद्योग को दुनिया की फार्मेसी भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं बड़े पैमाने पर बनती हैं। कृषि क्षेत्र में बासमती और अन्य चावलों का निर्यात भी देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय