भारतीय पासपोर्ट और वीजा-फ्री यात्रा की पूरी जानकारी
जब हम विदेश घूमने की योजना बनाते हैं, तो सबसे पहले वीजा की प्रक्रिया हमारे दिमाग में आती है। अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आपके लिए कई देशों की यात्रा करना काफी आसान हो गया है। दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जो भारतीयों को बिना किसी झंझट के अपनी सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय नागरिक करीब 60 देशों में बिना पहले से वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं। इसमें कई देश ऐसे शामिल हैं जो यात्रियों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' (आगमन पर वीजा) की सुविधा देते हैं। एशियाई देशों की बात करें तो थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका जैसे लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थल इस सूची में सबसे आगे हैं। इन जगहों पर छुट्टियां बिताना भारतीयों के लिए बेहद सुविधाजनक है।
एशिया के अलावा, अफ्रीकी महाद्वीप में भी भारतीय पासपोर्ट धारकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। अफ्रीका में लगभग 21 देश ऐसे हैं जो भारतीय नागरिकों को एयरपोर्ट पर उतरते ही वीजा-ऑन-अराइवल प्रदान करते हैं। इससे ट्रेवल लवर्स के पास घूमने के लिए शानदार विकल्प मिल जाते हैं।
बिना वीजा या ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा होने से ट्रैवलर्स का समय और पैसा दोनों बचते हैं। हालांकि, यात्रा करने से पहले संबंधित देश के इमीग्रेशन नियमों और पासपोर्ट की वैधता (कम से कम 6 महीने) की जांच जरूर कर लेनी चाहिए, ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।