डीमार्ट (DMart) एक भारतीय रिटेल चेन है, जिसकी स्थापना राधाकिशन दमानी ने वर्ष २००२ में की थी। यह कंपनी अपने स्टोर्स में ग्राहकों को रोजाना के उपयोग का सामान और किराणा का सामान बहुत ही कम और किफायती दामों पर उपलब्ध कराती है। डीमार्ट की सफलता का मुख्य कारण उसका अनूठा बिजनेस मॉडल है, जिसके तहत वे उत्पादों को थोक में खरीदते हैं। कम समय में वेंडर या कंपनियों को भुगतान करने के कारण उन्हें कंपनियों से भारी छूट मिलती है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को कम कीमतों के रूप में मिलता है। इसके अलावा, डीमार्ट अपने स्टोर्स के इंटीरियर और सजावट पर बहुत कम खर्च करता है तथा कर्मचारियों की संख्या भी सीमित रखता है ताकि परिचालन लागत को न्यूनतम रखा जा सके। वर्तमान में इस लोकप्रिय रिटेल चेन के भारत के कई राज्यों में सैकड़ों स्टोर्स सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय