भारत के पहले सम्राट: चंद्रगुप्त मौर्य
चंद्र्गुप्त मौर्य भारत के इतिहास में सबसे पहले सम्राट माने जाते हैं, जिन्होंने एक छोटे राज्य से शुरुआत कर भारत के पहले विशाल साम्राज्य की नींव रखी। हालांकि भारत में उससे पहले भी कई राजाओं और राज्यों का अस्तित्व था, लेकिन चंद्रगुप्त वह पहले शासक थे जिन्होंने छिटपुट राज्यों को जीतकर एक मजबूत एकीकृत साम्राज्य बनाया।
मगध के आधार पर चंद्रगुप्त ने अपने गुरु चाणक्य के समर्थन से नंद वंश का अंत किया और 321 ईपू में मौर्य वंश की स्थापना की। उनके शासनकाल में साम्राज्य लगभग पूरे उत्तरी भारत और आधुनिक अफगानिस्तान तक फैल गया। यहां तक कि सिकंदर के आक्रमण के बाद भी भारत में एक मजबूत केंद्रीय शक्ति का उदय चंद्रगुप्त के समय में हुआ।
उनकी सैन्य रणनीति, प्रशासनिक क्षमता और राजनीतिक दूरदृष्टि ने न केवल भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाया, बल्कि यूनानी इतिहासकारों ने भी उनके साम्राज्य की प्रशंसा की। चंद्रगुप्त के बाद उनक
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।