भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेन का इतिहास

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या भारत से कोई ट्रेन पाकिस्तान जाती है? इसका जवाब इतिहास और दोनों देशों के रिश्तों की कहानी बयां करता है। भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली सबसे प्रसिद्ध ट्रेन का नाम समझौता एक्सप्रेस है। यह ट्रेन दोनों देशों के लोगों को आपस में जोड़ने का एक बड़ा जरिया रही है।

इस ऐतिहासिक ट्रेन की शुरुआत ऐतिहासिक शिमला समझौते के बाद 22 जुलाई 1976 को की गई थी। शुरुआत में यह ट्रेन पाकिस्तान के लाहौर से भारत के अमृतसर के बीच चलती थी। बाद में, साल 1994 से इसके रूट में थोड़ा बदलाव किया गया और इसे भारत के आखिरी स्टेशन अटारी से लाहौर के बीच चलाया जाने लगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन अपनी सेवाएं देती थी और विभाजन के समय से बिछी पटरियों पर ही दौड़ती थी।

समझौता एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि दोनों देशों के परिवारों को मिलाने और आपसी रिश्तों को बनाए रखने का एक भावनात्मक सेतु थी। हालांकि, दोनों देशों के बीच समय-समय पर बढ़ते राजनायिक और सीमाई तनाव के कारण इस ट्रेन की सेवाओं को कई बार रोकना पड़ा। फरवरी 2021 और उससे पहले के घटनाक्रमों के बाद से सुरक्षा और राजनीतिक कारणों की वजह से फिलहाल यह रेल सेवा बंद है। लेकिन जब भी भारत-पाकिस्तान रेल संपर्क की बात होती है, समझौता एक्सप्रेस का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय