विराट कोहली का मुंबई वाला शानदार घर

भारत के क्रिकेट के धुरंधर विराट कोहली आजकल मुंबई के प्रीमियम इलाकों में से एक, वर्ली में रहते हैं। उनका घर है ओंकार 1973 बिल्डिंग, जो शहर की सबसे लक्जरी बिल्डिंग्स में से एक मानी जाती है। विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ इस बिल्डिंग की 35वीं मंजिल पर रहते हैं, जहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये बताई जाती है। यहां चार बेडरूम हैं, साथ ही निजी टैरेस, बालकनी, जिम और हरियाली से भरा उद्यान क्षेत्र भी है। बिल्डिंग की सुविधाएं भी बेहतरीन हैं – सुरक्षा से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक, सब कुछ शीर्ष स्तर पर है।

वैसे तो विराट अक्सर टूर पर रहते हैं, लेकिन जब वह मुंबई आते हैं, तो यही उनका शांत और सुकून भरा ठिकाना होता है। यहां वह अनुष्का के साथ निजी पल बिताते हैं और परिवार के साथ समय बिताने का आनंद लेते है

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय