हीरा की असली पहचान कैसे करें?
हीरा दुनिया के सबसे कीमती और लोकप्रिय रत्नों में से एक है। लेकिन नकली हीरों का बाजार भी काफी बढ़ गया है। इसलिए असली हीरे की पहचान करना हर खरीदार के लिए जरूरी हो जाता है।
असली हीरा अत्यधिक कठोर होता है।इसे किसी भी चीज से रगड़ें, तो उस पर खरोंच नहीं आती। अगर हीरे पर निशान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह नकली है। एक आसान तरीका यह भी है कि असली हीरा पानी में तुरंत डूब जाता है, जबकि नकली हल्का होने के कारण पानी पर तैरने लगता है।
चमक और रंग भी एक अहम पहचान है।असली हीरे के कोनों से देखने पर इंद्रधनुष की तरह रंग दिखाई देते हैं। यह प्रकाश के अपवर्तन के कारण होता है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो सावधान हो जाएं।
हालांकि, घर पर किए गए ये तरीके संकेत दे सकते हैं, लेकिन किसी विश्वसनीय जौहरी या प्रमाणित लैब से जांच कराना सबसे सुरक्षित तरीका है। खासकर जब आप कीमती आभूषण खरीद रहे हों।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।