शांति भंग के मामले में कानून कैसे काम करता है?

अगर कहीं भीड़ जमा होकर शांति भंग करने की आशंका दिखाई दे, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा १५१ का इस्तेमाल किया जाता है। इस धारा के तहत पुलिस बिना वारंट के उन लोगों को गिरफ्तार कर सकती है, जो सार्वजनिक शांति को खतरे में डाल सकते हैं।

मसलन, अगर दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा हो और वह मारपीट में बदलने वाला हो, तो पुलिस तुरंत धारा १५१ लगाकर शांति बहाल कर सकती है। यह एक रोकथाम के तौर पर किया जाता है, ताकि बड़ा संघर्ष न हो पाए।

लेकिन अगर मारपीट के दौरान कोई गंभीर रूप से घायल हो जाए या हथियार का इस्तेमाल हो, तो स्थिति बदल जाती है। ऐसे में चिकित्सीय जांच में चोट की गंभीरता सामने आती है और पुलिस भारतीय दंड संहिता (IPC) की उपयुक्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करती है। उदाहरण के लिए, धारा ३२३ (जानबूझकर चोट पहुंचाना) या धारा ३०७ (हत्या के

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय