संबंध बनाने के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए?
कई लोगों को यह बात अजीब लग सकती है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह है कि संबंध बनाने के तुरंत बाद पेशाब करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। खासकर महिलाओं के लिए यह आदत अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दरअसल, संभोग के दौरान बैक्टीरिया प्राइवेट पार्ट्स से होते हुए मूत्रमार्ग तक पहुंच सकते हैं, जिससे मूत्राशय संक्रमण (UTI) का खतरा बढ़ जाता है। पेशाब करने से मूत्रमार्ग में घुसे बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे संक्रमण गर्भाशय या गुर्दे तक नहीं पहुंच पाता।
महिलाओं की शारीरिक बनावट पुरुषों से अलग होती है। उनका मूत्रमार्ग छोटा होता है, जिसके कारण बैक्टीरिया आसानी से अंदर जा सकते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जोड़े को रिलेशन के 15 से 30 मिनट के भीतर पेशाब कर लेना चाहिए।
इसके अलावा, निजी स्वच्छता पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। संबंध बनाने के बाद साफ पानी से धोने से भी संक्रमण के खतरे को कम किया जा स
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।