सबसे अच्छा पानी कौन सा होता है?
आयुर्वेद के अनुसार, पानी की गुणवत्ता केवल शुद्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके स्रोत पर भी निर्भर करती है। सबसे अच्छा पानी माना जाता है बारिश के जल को। आयुर्वेद में इसे ‘अमृत’ के समान बताया गया है, क्योंकि यह स्वच्छ, हल्का और शरीर के लिए अत्यंत सौम्य होता है। इसके बाद ग्लेशियरों से निकलने वाली नदियों का पानी आता है, जैसे गंगा या यमुना के ऊपरी भाग का जल। यह पानी प्राकृतिक खनिजों से समृद्ध होता है और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।
तालाबों का पानी इसके बाद आता है। यदि तालाब में पानी वर्षा या नदी से आता है और नियमित रूप से बदलता रहता है, तो वह भी स्वस्थ माना जाता है। आधुनिक समय में अधिकांश लोग बोरवेल या कुएं के पानी पर निर्भर रहते हैं। हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार, यह पानी भूमि की गहराई से आता है और अक्सर भारी होता है, जिसे शरीर पर अधिक बोझ डाल सकता है।
इसलिए, आयुर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।