बुद्ध का हाथ: दुनिया का सबसे अनोखा फल

कुदरत की इस विशाल दुनिया में अनगिनत अद्भुत चीजें मौजूद हैं, और जब अजीबोगरीब फलों की बात आती है, तो बुद्ध का हाथ (Buddha's Hand) का नाम सबसे ऊपर आता है। यह वास्तव में नींबू प्रजाति का एक बेहद अनोखा और सुगंधित फल है, जो अपनी अजीब बनावट के कारण सबका ध्यान खींच लेता है।

इस फल की सबसे बड़ी खासियत इसका आकार है। यह किसी सामान्य फल की तरह गोल या अंडाकार नहीं होता, बल्कि इसके फल उंगली की तरह अलग-अलग खंडों में विभाजित होते हैं। यही वजह है कि इसे देखकर ऐसा लगता मानो कोई हाथ हवा में उठा हुआ हो।

दिलचस्प बात यह है कि इस फल में अंदर गूद या रस नहीं होता है। इसके बावजूद, इसकी अद्भुत और भीनी खुशबू के कारण इसका उपयोग खाने से ज्यादा घरों और कमरों को महकाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, लोग इसे अपनी अलमारी में कपड़ों के बीच भी रखते हैं ताकि ताजगी बनी रहे। प्रकति का यह अनूठा उपहार अपनी अजीबोगरीब लिखावट औरनींबू जैसी भीनी महक के लिए हमेशा से ही लोगों को हैरान करता आया है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय