दुनिया में सबसे कम मांस खाने वाले देश

खान-पान और जीवनशैली के मामले में दुनिया भर के देशों में काफी विविधता देखने को मिलती है। जब बात मांस की खपत की आती है, तो कई ऐसे देश हैं जहां लोग शाकाहारी भोजन को अधिक प्राथमिकता देते हैं। ग्लोबल डेटा के अनुसार, दुनिया में सबसे कम मांस खाने वाले देशों में बांग्लादेश पहले स्थान पर आता है, जहां प्रति व्यक्ति सालाना औसतन केवल 4 किलोग्राम मीट की खपत होती है।

इस सूची में दूसरे नंबर पर भारत का नाम आता है। भारत में धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कारणों से बड़ी आबादी शाकाहारी भोजन का सेवन करती है। इसके अलावा, देश के कई हिस्सों में विभिन्न प्रकार के दालें, अनाज और सब्जियां मुख्य आहार का हिस्सा हैं, जिसके कारण यहां मांस की प्रति व्यक्ति खपत दुनिया के कई अन्य देशों के मुकाबले काफी कम दर्ज की जाती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय