वायुमंडल की सबसे ठंडी परत कहाँ है?
जब हम धरती से ऊपर आकाश की ओर जाते हैं, तो वायुमंडल कई परतों में बंटा हुआ है। इनमें से एक महत्वपूर्ण परत है मध्यमंडल। यह लगभग 50 से 90 किलोमीटर की ऊँचाई तक फैली हुई है।
मध्यमंडल में ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान लगातार गिरता जाता है। और जब हम 80 से 90 किमी की ऊँचाई पर पहुँचते हैं, तो तापमान लगभग -80 °C तक पहुँच जाता है। यही वजह है कि इसे पूरे वायुमंडल की सबसे ठंडी परत माना जाता है।
इस परत में इतनी ठंड होती है कि उल्काएँ जब इसमें प्रवेश करती हैं, तो घर्षण के कारण जलकर राख हो जाती हैं। यहीं पर लगभग सभी उल्काएँ नष्ट हो जाती हैं, जिससे धरती पर रहने वाले जीव सुरक्षित रहते हैं।
मध्यमंडल के बारे में जानकर यह समझना आसान हो जाता है कि वायुमंडल कितना जटिल और रोचक है। यह न सिर्फ मौसम और जलवायु को प्रभावित करता है, बल्कि हमें अंतरिक्षीय खतरों से भी बचाता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।