दुनिया में सबसे दुर्लभ आंखों का रंग कौन सा है?
क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे अलग और दुर्लभ आंखों का रंग कौन सा होता है? नीली या भूरी आंखें तो आम तौर पर हर जगह देखने को मिल जाती हैं, लेकिन अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (AAO) के अनुसार,हरी आंखें दुनिया में सबसे दुर्लभ हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया की कुल आबादी का केवल 2 प्रतिशत हिस्सा ही ऐसा है जिसकी आंखें हरी होती हैं। यह अनोखा रंग जेनेटिक्स और मेलनिन पिगमेंट के एक खास संतुलन की वजह से बनता है। आंखों में मेलनिन की मात्रा जितनी कम होती है, रंग उतना ही हल्का और अलग नजर आता है।
अगर आपकी या आपके किसी जानने वाले की आंखें हरी हैं, तो आप दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिनके पास यह बेहद दुर्लभ और खूबसूरत विशेषता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।